कर से लेकर दिवालियापन सुधारों तक, हर सेक्टर में व्यापार में आसानी को मजबूत कर रही सरकार: पीएम मोदी

New Delhi, 2 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को कहा कि Government टैक्स सिस्टम के आधुनिकीकरण लेकर दिवालियापन सुधारों तक, हर सेक्टर में व्यापार में आसानी को मजबूत कर रही है.

इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में बोलते हुए पीएम Narendra Modi ने कहा,”वर्तमान में India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग, युवा आबादी, बड़ा निवेश और तेजी से बढ़ता डिजिटलीकरण है. यह हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस का परिणाम है.”

उन्होंने आगे कहा, “नीति सरलीकरण से लेकर उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) तक, रसद आधुनिकीकरण से लेकर कर और दिवालियापन सुधारों तक, हम हर क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को मजबूत कर रहे हैं.”

पीएम मोदी ने दोनों देशों के सीईओ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों की Governmentें फ्रेमवर्क बनाने का काम कर सकती हैं, लेकिन हकीकत में उसे जमीन पर उतारने का काम आपका ही है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था संयुक्त रूप से 6 ट्रिलियन डॉलर के अधिक की है. दोनों देश की असली ताकत साझा उद्देश्यों में हैं.

पीएम ने सुझाव देते हुए कहा कि क्लीन एनर्जी दोनों देशों की प्राथमिकता है. आज हमने न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है.

India और कनाडा ने 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील साइन की है. इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में मील का पत्थर माना जा रहा है.

यूरेनियम समझौता India को अपने नागरिक न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम के लिए ईंधन की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगा.

दोनों नेताओं ने कहा कि यह समझौता स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा.

उन्होंने छोटे मॉड्यूलर रिएटर्स और एडवांस न्यूक्लियर रिएटर्स जैसी नई टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई.

यूरेनियम समझौते के साथ-साथ, India और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत में तेजी लाने का फैसला किया.

एबीएस/

Leave a Comment