
Patna, 8 जून . बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ दिनों बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही Police और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल Police ने पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के झुर्बाती दक्षिण टोला गांव का है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता ज्योति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
मृतिका की पहचान गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी ज्योति देवी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर ज्योति को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या कर दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो घर में मातम का माहौल था. परिजनों ने आरोप लगाया कि ज्योति की गला दबाकर हत्या की गई है और ससुराल पक्ष इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश कर रहा था. घटना के बाद घर के कई सदस्य फरार हो गए, जिससे परिजनों का शक और भी गहरा गया.
मामले की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया. वहीं, Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया.
पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि Police को सूचना मिली थी कि एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के मायके पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई के तहत महिला के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल यह मामला दहेज हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है? इसका खुलासा Police जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद एक नवविवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि Police पूरे मामले की तह तक पहुंचने का दावा कर रही है.
–
डीके/एबीएम