गोवा नाइटक्लब हादसा : उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका, सीएम धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात

पणजी, 7 दिसंबर . गोवा के अरपोरा क्षेत्र में स्थित नाइटक्लब अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत गोवा के Chief Minister डॉ. प्रमोद सावंत से फोन पर बातचीत करके घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

Chief Minister धामी ने गोवा Government से अनुरोध किया कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क किया जाए और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए. इसमें पीड़ितों की पहचान, उपचार, सहायता राशि और अन्य जरूरी औपचारिकताएं शामिल हैं.

गोवा के Chief Minister ने पुष्कर सिंह धामी को भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावितों को हर संभव चिकित्सा और प्रशासनिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है.

धामी ने उत्तराखंड के सभी संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए हैं कि वे इस घटना पर लगातार नजर रखें. यदि यह पुष्टि होती है कि राज्य का कोई नागरिक प्रभावित हुआ है, तो उसके परिजनों को हर आवश्यक मदद तुरंत दी जाए. इसमें चिकित्सा सहायता, कानूनी मदद, परामर्श और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं.

राज्य Government ने यह स्पष्ट किया है कि वह पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है.

उत्तराखंड Government गोवा प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और घटना से जुड़ी हर नई जानकारी तुरंत प्राप्त की जा रही है. जैसे ही किसी उत्तराखंड निवासी के प्रभावित होने की पुष्टि होती है, राज्य Government तुरंत कार्रवाई करेगी. Chief Minister ने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है और किसी भी स्थिति में पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

इस पूरी स्थिति पर Government की नजर लगातार बनी हुई है और जैसे ही कोई नया अपडेट आता है, उसके अनुसार तत्काल कदम उठाए जाएंगे.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment