
बरहामपुर, 15 जुलाई . Odisha के गंजम जिले के बरहामपुर में एक युवती की कथित आत्मदाह का मामला सामने आया है. इस घटना में युवती की मौत हो गई. यह घटना बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के शांतिनगर पांचवीं लाइन इलाके में हुई. मृतका की पहचान राजेश्वरी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, घटना Tuesday सुबह करीब 5 बजे की है. उस समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे. परिवार का आरोप है कि राजेश्वरी ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आग लगा ली.
धुआं और जलने की गंध महसूस होने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे तत्काल एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरहामपुर ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया.
बताया जा रहा है कि कटक ले जाते समय रास्ते में ही राजेश्वरी ने दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ाबाजार थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. Police परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
Police ने इस संबंध में एक अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) मामला दर्ज किया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
परिवार का कहना है कि राजेश्वरी लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी. हालांकि, Police मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
अब Police इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर राजेश्वरी ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितयों में उठाया है. हालांकि परिवार का कहना है कि वह मानसिक स्वास्थ्य परेशानी से जूझ रही थी.
–
एएमटी/एबीएम