Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
प्रवासी,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

भारत में जर्मनी के राजदूत ने दिखाई स्वतंत्र भारत की झलक, देशवासियों को दी ‘हार्दिक बधाई’

India में जर्मनी के राजदूत ने दिखाई स्वतंत्र India की झलक, देशवासियों को दी ‘हार्दिक बधाई’

New Delhi, 15 अगस्त . देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. हमारे राष्ट्रीय पर्व की धूम सात समंदर पार भी खूब है. इस बीच India और विदेशों में मौजूद विभिन्न दूतावास भी अपने-अपने अंदाज में देशवासियों को बधाई दे रहे हैं. यूके के दूतावास ने बधाई दी तो इटली स्थित भारतीय दूतावास में झंडा फहराया गया. वहीं जर्मन राजदूत जैस्पर विएक ने स्वतंत्र India के पहले उत्सव की झलक दिखाई.

जैस्पर भारतीय रंग में रंगे दिखे. उन्होंने ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की. जिसके बैकग्राउंड में इंडिया गेट देखा जा सकता है. शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभेच्छा. India की आजादी 20वीं सदी की सबसे महान घटना में से एक है. ये दुनिया के विभिन्न कोनों में बसे लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है. मैं इस अभूतपूर्व दिवस पर India की जनता के लिए शांति, सद्भावना और समृद्धि की कामना करता हूं. हार्दिक बधाई (हिंदी में)!”

India में मौजूद यूके हाईकमीशन ने भी हिंदी में लिखा, “India के स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं.”

इटली स्थित भारतीय दूतावास में रंगारंग प्रस्तुति हुई. हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिखा तो वहां मौजूद भारतीय समुदाय की युवतियों ने मिलकर वंदे मातरम गीत से सबको भाव विभोर कर दिया. एक्स पोस्ट पर जश्न की झलक दिखाते हुए एंबेसी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

सुबह से ही विभिन्न दूतावासों और मिशनों से India को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है. इनमें India में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो भी शामिल हैं. उन्होंने एक्स पोस्ट के बधाई दी., “India की आजादी की इस नई वर्षगांठ पर, अर्जेंटीना, आजादी के बाद से मिली शानदार कामयाबियों के जश्न में India के लोगों और Government के साथ शामिल होता है, और अर्जेंटीना-India की दोस्ती को मजबूत करने के लिए दिन-ब-दिन काम करते रहने का वादा करता है.”

–

केआर/

Share