
New Delhi, 24 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में Kanpur के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ के रिलीज से पहले विवादों में आ गई है. विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने वेब सीरीज की रिलीज पर रोक की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट ने रिलीज को रोकने से इनकार करते हुए फैसला सुरक्षित किया है.
दरअसल, कोर्ट में जस्टिस सचिन दत्ता ने सीरीज के प्रोड्यूसर से कुछ सवाल किए. जज ने पूछा, “क्या यह कोई काल्पनिक कहानी है? तो वकील ने कोर्ट को डिस्क्लेमर दिखाया. उन्होंने बताया कि सीरीज पब्लिक डोमेन की जानकारी पर आधारित है और इसे किसी सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है और हमने इसका नाम भी अलग रखा है.
इसी के साथ उन्होंने कोर्ट को ये आश्वासन दिया कि वे डिस्क्लेमर के साथ जोड़ेंगे कि यह किसी वास्तविक व्यक्ति या घटना पर आधारित नहीं है. इसके लिए वे हलफनामा भी दाखिल करेंगे.
याचिकाकर्ता ऋचा दुबे के वकील ने कहा कि इस फिल्म से याचिकाकर्ता के परिवार की बदनामी होगी. प्रोमो में कहते हैं कि यह India का सबसे ज्यादा चर्चित एनकाउंटर है. सीरीज में इन लोगों ने उसे विकास की जगह विशाल दुबे कहा है. इससे नुकसान और बदनामी होगी. वेब सीरीज याचिकाकर्ता के पति की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है और उसमें उनकी शादीशुदा और पर्सनल जिंदगी को उनकी मर्जी के बिना दिखाया गया है.
कोर्ट ने रिकॉर्ड किया कि का कहना है कि फिल्म निर्माता ने कहा है कि यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है और किसी भी व्यक्ति के जीवन पर आधारित नहीं है. वेब सीरीज के प्रोड्यूसर डिस्क्लेमर में यह बात साफ करके याचिकाकर्ता की आशंका को दूर करने को तैयार हैं, और इसको लेकर प्रोड्यूसर हाईकोर्ट में एक हलफनामा भी दाखिल करेगा.
विकास दुबे साल 2020 में उत्तर प्रदेश Police के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था. राज्य Police के अनुसार Kanpur में आठ Policeकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आत्मसमर्पण कर दिया था. उज्जैन से Kanpur लाते वक्त Police की गाड़ी पलट गई थी इस दौरान जब विकास ने भागने की कोशिश की तो Police की गोली से मारा गया.
–
एनएस/वीसी