
Mumbai , 24 दिसंबर . शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने केंद्र Government से मांग की है कि जिस तरह की स्थिति बांग्लादेश में है, हिन्दुओं को टारगेट कर मारा जा रहा है. India में रहने वाले हिन्दुओं में गुस्सा है और जो लोग हिन्दुओं को मार रहे हैं, अब जरूरत है कि केंद्र Government बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन लोगों को अंजाम तक पहुंचाए जो दोषी हैं.
आनंद दुबे का यह बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी वाड्रा को Prime Minister बनाने की वकालत की. आनंद दुबे ने Mumbai में से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इमरान मसूद का बयान सिर्फ प्रियंका गांधी के लिए उनकी तारीफ को जाहिर करता है. 2029 से पहले कोई Lok Sabha चुनाव नहीं होने वाले हैं, तो प्रियंका गांधी उस समय Prime Minister कैसे बन सकती हैं? उनकी बातें सिर्फ उनकी पर्सनल तारीफ हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं. बांग्लादेश में जो हो रहा है, उसका विरोध हो रहा है. India Government को भी विरोध करना चाहिए. वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए. प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए वे कह देते हैं. यह कल्पनाओं में जीने वाली बात है.
भाजपा नेता नवनीत राणा के बयान पर आनंद दुबे ने कहा कि नवनीत राणा को हिंदुओं का प्रतिनिधि नहीं माना जा सकता. हिंदू समुदाय सहनशील है और सही-गलत की समझ रखता है. आज के हिंदू समाज में एक, दो या तीन बच्चे होना आम बात है और सभी इसे समझते हैं. नवनीत राणा हिंदू समुदाय के मूल्यों को नहीं दिखातीं. 20 से 25 बच्चे होना विज्ञान के तर्क से भी नहीं है. ऐसे लोग किसी धर्म के सगे नहीं हैं, वे केवल राजनीति करती हैं. राजनीति के हाशिए पर चली गई हैं. लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा बयान देती हैं.
एलडीएफ पार्षद के मुद्दे पर कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं. जो देश का नहीं, वह किसी काम का नहीं. हमारे देश में ‘जय हिंद, India माता की जय’ नहीं कह सकता, वह देश में नहीं रह सकता. Pakistan-बांग्लादेश चले जाओ. इसकी व्यवस्था शिवसेना (यूबीटी) कर देगी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने क्या सोचकर कहा, पता नहीं. अब तक बहुत कुछ बदल जाना चाहिए था. लेकिन, लोगों का गुस्सा ही बढ़ गया है. इनके जैसे कई नेता हैं, जो कांग्रेस की नाव डूबाने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस पता नहीं किस मजबूरी में है, क्यों नहीं भगा रही है.
–
डीकेएम/एएस