
Mumbai , 1 मई . Mumbai के वर्ली इलाके के एक सार्वजनिक उद्यान में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के सामने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में एसीपी स्तर के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में वर्ली Police ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.
वर्ली Police स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची बीते दिन वर्ली स्थित सिंह गार्डन में खेलने गई थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी अधिकारी वहां पहुंचा और बच्ची के सामने अशोभनीय हरकत करते हुए उसे अपने निजी अंग को छूने के लिए कहा. इस घटना से बच्ची घबरा गई और घर लौटते ही उसने अपनी मां को पूरी बात बताई. बच्ची की मां, जो घरेलू कामगार के रूप में काम करती हैं, ने बिना देरी किए Police से संपर्क किया.
शिकायत मिलते ही वर्ली Police की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी Police अधिकारी की पहचान की गई और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
जांच के दौरान मामले में नया मोड़ तब आया, जब एक अन्य नाबालिग लड़के ने भी Police के सामने आकर आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने उसके साथ भी इसी तरह की अनुचित हरकत की थी. Police ने इस दावे को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है और उसकी पुष्टि के लिए अलग से पड़ताल शुरू की गई है.
वर्ली Police ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74 और 79 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है.
एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने बताया कि आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है और मामले की जांच पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है. हालांकि, Police के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि जिस सिंह गार्डन में घटना हुई, वहां cctv कैमरे मौजूद नहीं हैं.
आरोपी अधिकारी मूल रूप से नागपुर का निवासी है और नवंबर 2025 में उसे Mumbai स्थित Police महानिदेशक कार्यालय में तैनात किया गया था. वह Police कम्युनिकेशन व आईटी विभाग से जुड़ा था और वर्ली Police कैंप में अकेला रह रहा था. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
–
डीसीएच/