
jaipur, 2 मई . आईपीएल 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता. डीसी को आरआर के खिलाफ मिली ये जीत विशेष और ऐतिहासिक है.
मैच पर नजर डालें तो Rajasthan रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे.
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के 40 गेंदों पर 75, निसांका के 33 गेंदों पर 62 और नितीश राणा के 17 गेंदों पर 33 रन की मदद से 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता.
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल इतिहास की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है.
इसके पहले, आईपीएल 2025 में दिल्ली ने Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में 210 रन का लक्ष्य हासिल किया था. आईपीएल 2017 में दिल्ली ने दिल्ली में Gujarat लायंस के खिलाफ 209 और आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था.
दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी टीम है जिसने आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. टीम हर बार सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करती है, लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता है, टीम के प्रदर्शन का ग्राफ गिरता जाता है. डीसी अक्सर प्लेऑफ से बाहर हो जाती है.
आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ करने वाली डीसी अगले 7 मैचों में से 5 मैच गंवाकर एक बार फिर से प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है. आरआर के खिलाफ डीसी की जीत लगातार 3 हार के बाद मिली है. डीसी फिलहाल 9 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है.
–
पीएके