राजस्थान : लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल

झालावाड़, 3 मई . Rajasthan के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी के पालियाखेड़ी गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दुकान में आग लगा दी.

जानकारी के मुताबिक, भवानी मंडी के पालियाखेड़ी गांव में लड़की को भगाने लेकर एक पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों के घर पर हमला कर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की. इसके साथ ही एक घर में जमकर तोड़फोड़ की और एक दुकान में आग लगा दी. आग लगने से दुकान में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Police ने बताया कि भवानी मंडी क्षेत्र के कांदलखेड़ी गांव की लड़की को पालियाखेड़ी गांव के समीप हरीशपुर गांव का लड़का लेकर भाग गया था. इस मामले में लड़की के परिजनों की ओर से Sunday सुबह Police में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसके बाद सुबह गांव में पंचायत और समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच बैठक हुई.

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान बात बिगड़ गई और कांदलखेड़ी गांव के लड़की पक्ष ने पालियाखेड़ी गांव में लड़के के रिश्तेदार के मकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर हमला कर दिया और दुकान में आग लगा दी. घर में मौजूद महिला पुरुष के साथ मारपीट की, जिससे 4 लोग घायल हो गए.

सूचना पर भवानी मंडी थाना Police एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और गांव में Police तैनात है. घायल लीलाबाई, पद्मा, ईश्वर, और सब्बा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायल ईश्वर ने से बातचीत में कहा, “हम लोग पालियाखेड़ी में मेहमान से मिलने गए थे. इसी दौरान वहां मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान बीच-बचान करने के दौरान मुझ पर भी हमला किया गया.”

पद्मा ने बताया कि दूसरे गांव वालों ने उनके गांव में हमला कर दिया. हमलावरों ने लकड़ी और पत्थर से हमला किया, जिसमें चोट आई है.

ओपी/एबीएम

Leave a Comment