ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

New Delhi, 4 मई . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की. उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पूरे देश में Prime Minister Narendra Modi को आशीर्वाद मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम, जम्मू-कश्मीर, Haryana और बिहार जैसे कई राज्य हैं, जहां पर भगवा का परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है. इससे एक बात साफ हो चुकी है कि देश की जनता Prime Minister Narendra Modi पर विश्वास करती है. देश की जनता को Prime Minister से उम्मीदें हैं और वो उन उम्मीदों पर बिल्कुल खरे उतरते हुए नजर आ रहे हैं.

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का बयान उनकी कुंठा का नतीजा है. ममता बनर्जी को यह समझ लेना चाहिए कि अब सूबे की जनता ने उन्हें उखाड़ फेंक दिया है, क्योंकि ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी है. यह इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में टीएमसी की स्थिति प्रदेश में ऐसी हो चुकी है.

वहीं, दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी की यह कोशिश थी कि वो घुसपैठिओं के दम पर अपनी Government बनाए, लेकिन Prime Minister मोदी और अमित शाह ने टीएमसी की इस साजिश को नाकाम कर दिया. पश्चिम बंगाल में इस बार निष्पक्ष चुनाव हुए हैं.

कौसर जहां ने कहा कि केंद्र की किसी भी योजना को ममता बनर्जी ने अपने राज्य में लागू नहीं होने दिया. यहां तक की स्वास्थ्य की सबसे बड़ी योजना को भी ममता बनर्जी ने अपने राज्य में लागू नहीं होने दिया. लोगों को इसके लाभ से वंचित करके रखा गया. बंगाल की माताओं और बहनों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं लेने दिया गया. इसके अलावा, महिला डॉक्टर के मामले में भी ममता बनर्जी ने असंवेदनशील रवैया अपनाकर रखा. यहीं से उनके पतन की शुरुआत हो गई थी.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment