
New Delhi, 5 जून . वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा हर तरफ हो रही है. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को खासा प्रभावित किया है. India के पूर्व खिलाड़ी और सिलेक्टर देवांग गांधी का कहना है वैभव को उनके दमदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय टीम में जगह देकर देना चाहिए.
पूर्व सिलेक्टर ने ‘ ’ के साथ बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वैभव को संभालने का तरीका यह है कि उन्हें इनाम के तौर पर भारतीय टीम की कैप दी जानी चाहिए, क्योंकि पिछले दो वर्षों में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वह दुनिया के टॉप गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं. पिछले सीजन में लोगों ने कहा था कि यह उनका पहला साल है. हालांकि, इस सीजन भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की. वह सारे क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे थे.”
देवांग गांधी ने आगे कहा, “मेरे लिए उनके आखिरी दो पारियां लाजवाब रही. सनराइजर्स पर वह गियर भी बदल रहे थे.”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि वैभव उनके हिसाब से सब कुछ सही कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “एक बल्लेबाज जो इतना परिपक्व है कि वह सिंगल भी ले सकता है, सिचुएशन के हिसाब से खेल सकता है और फिर भी 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट बनाए रख सकता है, तो मेरे लिए उन्होंने सभी बॉक्स टिक कर दिए हैं. एक चीज जिस पर वह अभी भी काम कर सकता है, वह है उनकी फील्डिंग, क्योंकि हमने उन्हें आईपीएल के दौरान ज्यादा फील्डिंग करते नहीं देखा है.
“एक क्रिकेटर के तौर पर उनके पूरे विकास के लिए मुझे यकीन है कि उन्हें India ए के ज्यादा मैच भी खिलाने का प्लान होगा, चाहे वह 50 ओवर का फॉर्मेट हो या लाल गेंद का. उस लेवल के खिलाड़ी, उस टैलेंट को जरूर तैयार करने में काउंसलिंग देने की जरूरत है, ताकि हम उन्हें ज्यादा देख सकें. क्या आप सोच सकते हैं कि वह उसी अथॉरिटी के साथ टेस्ट मैच खेले? बिल्कुल वैसा न सही, लेकिन इसका आधा भी हुआ, तो उन्हें टेस्ट खेलते हुए देखने में बहुत अच्छा लगेगा. गेंदबाजों को हार्ट अटैक आएगा, है ना? वे सोच रहे होंगे कि इस बल्लेबाज को कैसे रोकें.”
उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है, वह बिल्कुल शानदार है. इतनी कम उम्र के लड़के के बारे में बताने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं. वह सभी गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं, फिर चाहे वह स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, और जिस अथॉरिटी के साथ वह बैटिंग कर रहे हैं, वह मुझे सच में बहुत अच्छा लग रहा है.”
–
एसएम/एएस