हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 5 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी. हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी है.

राजधानी Bhopal के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का शुभारंभ करते हुए सीएम मोहन यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स, एप्को और इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के दस्तावेजों का विमोचन किया. कार्यक्रम में प्रदेश की आठ श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए.

उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि Prime Minister Narendra Modi ने सफलता पूर्वक 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर 13वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस पूरे आयोजन के पीछे Prime Minister मोदी का विजन है. हमारी सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी. आज पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व हमारी तरफ देख रहा है. हमारा सौभाग्य है कि परमात्मा ने हमें 5 तत्वों से बनी सृष्टि प्रदान की है. इस सृष्टि में हमारे हर शास्त्र में विस्तार से पर्यावरण की व्याख्या की गई है. छोटे-छोटे वेद-वाक्यों में सारी बातें विस्तार से कही गई हैं.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि अगर हम अपने चारों तरफ के वातावरण को देखें, तो हमारी किसी भी प्रकार की पद्धति, पूजा-पाठ, प्रकृति के बिना अधूरा है. हम संध्यावंदन करते हैं, सूर्य को अर्घ्य देते हैं, भगवान को लगने वाला भोग तुलसी के बिना नहीं लगता. इस बात को वैज्ञानिक तरीके से भी कहा गया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाली शख्सियत होंगे. आने वाले 4 दिनों में वे पंडित जवाहरलाल नेहरू से आगे निकल जाएंगे. यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि भारतरत्न पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के गठबंधन में Government चलाई थी. उन्होंने देश को Prime Minister ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक सौगातें दी हैं. आज Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India इतना सशक्त हुआ कि वह दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जबाव देता है. वर्तमान समय में देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हुआ है. भारतीय प्रतिभाएं अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और खेल सहित सभी क्षेत्रों में दुनियाभर में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं. Prime Minister मोदी ने हर अवसर पर खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment