
New Delhi, 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता और Union Minister भूपेंद्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण किया.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू कर रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव हमारे बीच मौजूद हैं. हमारी Government दिल्ली में आए सवा साल हुआ है, लेकिन Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Union Minister भूपेंद्र यादव का मार्गदर्शन दिल्ली को क्लीन एंड ग्रीन बनाने में हमें मिल रहा है. मैं उनका बहुत धन्यवाद करती हूं.
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत, दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नमो ऑक्सीजन पार्क में लाखों ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो दिल्ली के वातावरण के अनुकूल हैं. सीएम की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में हमें 100 ऑक्सीजन वन बनाने हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में और पर्यावरण संरक्षण के लिए देशवासियों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने की उनकी अपील के बाद, बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू हुआ है. आज बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं. यह धीरे-धीरे जनांदोलन बन चुका है. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर देश के कोने-कोने में पौधरोपण शुरू किया है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं और आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, इस उपलब्धि को चिह्नित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे देश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यहां भाजपा के दिल्ली गेट मंडल में भी इस अभियान के तहत अभी एक पौधा लगाया गया है.
दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत लंबे समय से अपील कर रहे हैं कि हमें पौधे लगाने चाहिए और अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम लोग सुरक्षित रहेंगे. पर्यावरण में पौधे लगाने के साथ ही कैसे हम जल को बचा सकते हैं, कैसे मिट्टी को बचाकर ज्यादा उर्वर बना सकते हैं, अपनी नदियों को हम बचा सकते हैं. मालवीय नगर हादसे की स्मृति में 21 पौधे लगाए जाएंगे.
–
एसडी/एबीएम