
Lucknow, 17 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के पूर्व Police महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को राज्य Government ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. योगी Government ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
विशेष सचिव के जारी पत्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2023 संशोधित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) अध्यादेश, 2025 की धारा-4 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके Governor, डॉ. प्रशान्त कुमार, पूर्व Police महानिदेशक, को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है.
योगी Government ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और चयन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का विलय कर एकीकृत आयोग का गठन किया है. नए आयोग से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी बनाने की दिशा में Government का यह बड़ा कदम माना जा रहा है.
प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं. वे प्रदेश के Police महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर रह चुके हैं और कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार तथा Police आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को जाना जाता है.
अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और Policeिंग में संरचनात्मक सुधारों की दिशा में काम किया. अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और संस्थागत नेतृत्व के प्रभावी उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है.
—
वीकेटी/एमएस