संत समाज ने की कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान की कड़ी निंदा

वाराणसी, 17 दिसंबर . Maharashtra के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना को लेकर दिए बयान के बाद मामला गरमा गया है. इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग की है.

अब मामले पर वाराणसी के संत समाज का गुस्सा भी फूटा है. संतों का कहना है कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है.

जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण और कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो रही है और वे सेना पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं. बुद्धि भ्रष्ट होने की वजह से ही कांग्रेस का खात्मा पूरे देश से हो चुका है. हमारी सेना अपनी जान हथेली में रखकर देश की रक्षा करती है और सेना पर उंगली उठाना किसी अपराध से कम नहीं है. राहुल गांधी को समझना चाहिए कि उनके ही पार्टी के बड़े नेता अगर बयान देंगे तो उसका नतीजा पूरी पार्टी को झेलना पड़ेगा.

सेना के जवानों पर की गई टिप्पणी को लेकर महंत धनुष धारी जी महाराज ने कहा कि सबसे बड़ी गलत तो खुद कांग्रेस है, जो अपनी सुविधाओं और परिवारों को छोड़ बॉर्डर पर बर्फ में तैनात सिपाहियों पर आरोप लगा रही है. हमारी सेना जाति या धर्म देखकर रक्षा नहीं करती है, बल्कि पूरे देश की रक्षा करती है.

छठ पर्व पर राहुल गांधी के बयान को दोहराते हुए महंत धनुष धारी जी महाराज ने कहा कि उन्होंने बिहार के पावन छठ पर भी सवाल उठाए थे. इनके पुरखों को भी नहीं पता कि छठ क्या है. जो India के त्योहारों को नहीं जानेगा, विरासत को नहीं जानेगा, और संविधान को नहीं जानेगा, तो क्या जानेगा?

एक अन्य संत ने कहा कि ये सेना का नहीं बल्कि देश का विरोध है. ये किस तरह का आरोप है, जहां सेना देश को बचाने के लिए आतंकवादियों से लड़ रही है, ये उन्हीं को गलत ठहरा रहे हैं. कांग्रेस के नेता देश में रहने लायक नहीं हैं, उन्हें विदेश ही भेजा जाए. उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत से ही कांग्रेस की मानसिकता खराब रही है. कांग्रेस न होती तो कभी देश का बंटवारा नहीं होता और Pakistan हमारा ही हिस्सा होता.

बता दें कि Maharashtra के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की काबिलियत पर सवाल उठाए. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारतीय सेना हार गई थी क्योंकि Pakistanी आर्मी ने भारतीय वायुसेना के विमानों को अपने हमले से गिरा दिया था. इस बयान के बाद भाजपा ने विपक्ष को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है और वे पृथ्वीराज चव्हाण से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं.

पीएस/डीकेपी

Leave a Comment