
New Delhi, 6 अप्रैल . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद पार्टी के नेता उदित राज ने Gujarat के लोगों पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल के महान होने से पूरा Gujarat महान नहीं हो जाता है.
मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘Gujarat के लोग अशिक्षित’ वाले बयान पर विवाद के बाद उनका बचाव करते हुए उदित राज ने कहा, “गांधी जी महान निकले, तो क्या सारा Gujarat महान हो जाएगा? पटेल जी महान निकले, तो क्या पूरा Gujarat महान हो जाएगा? भाजपा के लोग सिर्फ कुतर्क कर रहे हैं. ये लोग हमेशा इमोशनल कार्ड खेलते हैं. जब पूरा परिवार महान नहीं होता, तो पूरा Gujarat कैसे हो सकता है?”
इसी बीच, उदित राज ने महात्मा गांधी के परिवार के सदस्यों पर भी टिप्पणी की. समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, “गांधी जी के परिवार के लोग और उनके बच्चे भी उतने काबिल नहीं निकले.”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “Gujarat व्यापारियों का राज्य है और हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव को ज्यादा स्वीकार करने वाला है, यह सच्चाई है.”
राज ने केरल और Gujarat की तुलना करने वाली खड़गे की टिप्पणियों का भी बचाव किया और कहा कि वे एक खास संदर्भ में की गई थीं.
उन्होंने कहा, “उनका (मल्लिकार्जुन खड़गे) एक संदर्भ है. 60-70 के दशक से इन्होंने (भाजपा-संघ) केरल में कितनी शाखाएं लगाईं, लेकिन सफलता प्राप्त नहीं की. वहां के लोग शिक्षित हैं, लॉजिकल सोसाइटी है. Gujarat के लोग हिंदू मुस्लिम के नेरेटिव में फंस जाते हैं. झूठी बातों में फंस जाते हैं. Gujarat में शिक्षा का वह स्तर नहीं है, जो केरल में है. हमारे अध्यक्ष (खड़गे) ने जो कहा वह बिल्कुल सही कहा.”
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब खड़गे इडुक्की जिले में केरल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि केरल के लोग ‘शिक्षित और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जैसा कि Gujarat और देश के कुछ अन्य हिस्सों के लोगों के साथ होता है.
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर Gujaratियों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता इस देश की जनता का अपमान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. हर राज्य ने देश के विकास में योगदान दिया है, फिर भी कांग्रेस उन्हें नीचा दिखाने का सिलसिला जारी रखे हुए है. खड़गे जी, आप ऐसे बयान देते रहिए, जनता आपको इसका करारा जवाब देगी.
–
डीसीएच/