
New Delhi, 28 मार्च . नेपाल में पूर्व Prime Minister केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक के गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली में Political घमासान शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे से वार पलटवार किया है.
दिल्ली के पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Saturday को नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी को लेकर social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री और गृह मंत्री अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ्तार.”
इसके कुछ देर बाद दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के पोस्ट पर जवाब दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली का भी पूर्व Chief Minister अपने कुकर्मों की वजह से जेल गया था, फिर जाएगा.”
दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल के पोस्ट पर जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “दिल्ली का भी पूर्व Chief Minister , एक उपChief Minister और उसके मंत्री दिल्ली को लूटने के इल्जाम के चलते जेल गए थे और अब सजा भी होगी.”
मनजिंदर सिंह सिरसा का यह पोस्ट उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली विधानसभा के अंदर कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने ‘अंडर द टेबल’ खूब पैसे कमाए.
सिरसा ने अपने बयान में कहा, “आम आदमी पार्टी के पहले शराब की बोतल पर Government एक्साइज लेती थी. ये लोग आए और नई व्यवस्था में इस सिस्टम को बदल दिया गया ताकि ‘बाय वन गेट वन फ्री’ जैसे ऑफर्स के जरिए ये लोग खुले तौर पर मुनाफा कमाएं और अपनी जेब भरें. आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सब में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने ‘अंडर द टेबल’ खूब पैसे कमाए.”
उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली की जनता के खून-पसीने की कमाई को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने करीबियों की जेब भरने में बर्बाद कर दिया. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यह पैसा इनकी बपौती थी? दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई को इस तरह लुटाने का हक इन्हें किसने दिया था?”
–
डीसीएच/