
New Delhi, 30 जुलाई . भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा ने भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. वीरेन टीम की जर्सी का रंग नीले से ऑरेंज किए जाने से काफी नाखुश हैं. उन्होंने हॉकी इंडिया के इस कदम को शर्मनाक बताया है.
वीरेन रस्किन्हा ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “मुझे कहना होगा कि हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं, लेकिन यह शर्मनाक है. भारतीय टीम की विरासत और पहचान हमेशा से ब्लू (नीला) रही है. मैंने कई वर्षों तक शान से ब्लू जर्सी पहनी है. फैंस हमारी इंडियन टीम को ब्लू रंग में देखना चाहते हैं. ऑरेंज रंग का क्या लॉजिक है?”
गौरतलब है कि हॉकी इंडिया ने Monday को बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया था. पुरानी के मुकाबले नई जर्सी को पूरी तरह से बदल दिया गया है. जर्सी के रंग को नीले की जगह ऑरेंज करने के साथ-साथ डिजाइन में भी काफी बदलाव किए गए हैं. हॉकी विश्व कप की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है और फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा.
भारतीय टीम को ग्रुप डी में इंग्लैंड, Pakistan और वेल्स के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगी. 19 अगस्त को India और Pakistan के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा.
Pakistan के खिलाफ पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है. कुल 16 टीमों को चार-चार के पूल में बांटा गया है. हर पूल से कुल दो टीमें अगले राउंड में जगह बनाएंगी. 8 टीमों को दो ग्रुप में फिर से बांटा जाएगा, जिसके बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
–
एसएम/एएस