
भुवनेश्वर, 12 जुलाई . बीजू जनता दल (बीजेडी) के पूर्व नेता और पूर्व विधायक प्रभात रंजन बिस्वाल Sunday को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.
तीन बार विधायक रह चुके बिस्वाल अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात बिस्वाल पहली बार वर्ष 2004 में चौद्वार-कटक विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए थे. बाद में वे बीजेडी में शामिल हो गए और 2009 तथा 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर फिर से जीत हासिल की.
हालांकि, चिटफंड घोटाले में नाम सामने आने के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेडी ने टिकट नहीं दिया था. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें 2017 में गिरफ्तार भी किया था.
हाल ही में Odisha हाईकोर्ट ने बहुचर्चित सीशोर चिटफंड घोटाले में उनके खिलाफ चल रही सीबीआई की कार्रवाई को रद्द करने से इनकार कर दिया. साथ ही भुवनेश्वर स्थित विशेष सीबीआई अदालत को छह महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया.
उनके बेटे सौविक रंजन बिस्वाल वर्तमान में चौद्वार-कटक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. बीजेडी के साथ प्रभात बिस्वाल के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. वर्ष 2012 में नवीन Patnaयक Government को गिराने की कथित ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ साजिश में शामिल होने के आरोप में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. हालांकि एक साल बाद उनका निलंबन वापस ले लिया गया था.
इसके बाद इसी वर्ष फरवरी में बीजेडी अध्यक्ष नवीन Patnaयक ने उन्हें फिर से पार्टी से निष्कासित कर दिया. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी.
भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान Chief Minister मोहन चरण माझी ने पार्टी में आए नए नेताओं का स्वागत किया.
उन्होंने कहा, “आज Odisha में भाजपा की विजय यात्रा में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ा है. Political रूप से महत्वपूर्ण कटक जिले के लोकप्रिय नेता प्रभात रंजन बिस्वाल आज भाजपा में शामिल हुए हैं. उनके साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा की नीतियों, विचारधारा और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.”
Chief Minister ने कहा कि प्रभात बिस्वाल के भाजपा में शामिल होने से न केवल चौद्वार विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे कटक जिले में पार्टी संगठन और मजबूत होगा.
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रभात बिस्वाल ने Chief Minister मोहन चरण माझी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे.
–
एएमटी/वीसी