
मोतिहारी, 23 मई . बिहार में पिछले 10 साल से पूर्ण शराबंदी लागू है, इसके बावजूद प्रतिदिन कहीं न कहीं से शराब बरामद होने की सूचना मिलती है. तस्कर Police की पकड़ में आते हैं लेकिन वे अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं.
आए दिन शराब पीने वाले और बेचने वाले भी पकड़े जा रहे हैं लेकिन Police की इस कार्रवाई से भी धंधेबाजों के मंसूबों पर कोई असर नहीं दिख रहा है. बिहार में शराब को लेकर भी सियासत खूब होती रही है.
इस बीच, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है. Police ने 250 कार्टन में रखी विभिन्न ब्रांड की कुल 2160 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है.
Police को सूचना मिली थी कि गांव के बांसवारी (बांस का जंगल) में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. इसी आधार पर Police ने छापेमारी कर शराब जब्त की.
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. Police का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बताया जाता है कि दूसरे प्रदेशों से बिहार में शराब मंगवाई जा रही है और इसे चोरी-छिपे बेची जा रही है, यहां तक कि शराब की होम डिलीवरी तक की जा रही है. इसी क्रम में बिहार के पूर्वी चंपारण में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है.
बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर और तुरकौलिया इलाके में इस साल अप्रैल महीने में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक साथ 14 मद्यनिषेध Police पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इसमें तीन मद्यनिषेध निरीक्षक, चार अवर निरीक्षक और सात सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं.
–
एमएनपी/एएसएच