
New Delhi, 23 मई . अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो Saturday को पहली बार आधिकारिक दौरे पर India पहुंचे. कोलकाता से New Delhi पहुंचने के बाद रुबियो ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. Prime Minister कार्यालय ने बताया कि मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को कई क्षेत्र में आपसी सहयोग में लगातार हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी.
रुबियो ने अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को जल्द ही व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया.
रुबियो के साथ इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो का स्वागत करके खुशी हुई. हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही तरक्की और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. India और अमेरिका दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”
पीएमओ ने कहा कि अमेरिकी विदेश सचिव ने पीएम मोदी को रक्षा, रणनीतिक तकनीक, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्र में आपसी सहयोग में लगातार हो रही तरक्की के बारे में जानकारी दी.
मीटिंग के बाद पीएमओ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “सचिव रुबियो ने पश्चिम एशिया के हालात समेत अलग-अलग क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया साझा किया. Prime Minister ने शांति की कोशिशों के लिए India के लगातार समर्थन की पुष्टि की और बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए झगड़ों को शांति से सुलझाने की बात दोहराई.”
पीएम ने अनुरोध किया कि मार्को रुबियो अमेरिकी President तक उनका गर्मजोशी भरा अभिवादन पहुंचाएं. Prime Minister ने यह भी कहा कि वे आगे भी दोनों देशों के बीच निरंतर संवाद और आदान-प्रदान जारी रहने की उम्मीद करते हैं.
वहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा कि मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों ने अलग-अलग क्षेत्र में अमेरिका-India सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर प्रोडक्टिव चर्चा की. उन्होंने यह भी बताया कि India अमेरिका के लिए एक जरूरी साझेदार बना हुआ है.
–
केके/वीसी