रांची में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पांच हिरासत में, तीन मुख्य आरोपियों की तलाश तेज

रांची, 13 जुलाई . Jharkhand की राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद Police ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें तीन नाबालिग और दो बालिग शामिल हैं. हालांकि, Police की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामूहिक दुष्कर्म की मुख्य वारदात को अंजाम देने वाले तीन अन्य युवक फरार हैं. उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए Police ने विशेष जांच शुरू कर दी है.

Police के अनुसार, देर रात नियमित गश्त के दौरान तुपुदाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर पांच युवकों के साथ दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थिति में मिलीं. सभी को पूछताछ के लिए तुपुदाना ओपी लाया गया. परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान दोनों लड़कियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में तीन युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में फरार हो गए. पीड़िताओं के बयान के आधार पर Police ने तत्काल जांच शुरू की.

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि हिरासत में लिए गए पांचों युवक कथित घटना के बाद पीड़िताओं के संपर्क में आए थे. Police उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है कि क्या वे घटना के बाद किसी तरह आरोपियों की मदद करने, पीड़िताओं को बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा साक्ष्य प्रभावित करने में शामिल थे. उनकी संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police Monday को पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा.

हटिया डीएसपी के नेतृत्व में Police टीम स्मार्ट सिटी क्षेत्र और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार तीनों मुख्य आरोपियों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और जांच के दायरे में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment