धोनी की सलाह के बिना हम कुछ नहीं करते, जहीर के सीएसके का हेड कोच बनने पर बोले केएस विश्वनाथन

New Delhi, 22 सितंबर . चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने Monday को इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की.

सीएसके के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान की नियुक्ति पर टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने से कहा, “मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है. हम जहीर खान को उनके अनुभव के आधार पर हेड कोच बनाना चाहते थे. उन्होंने आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं. हमें लगा कि वह एक अच्छा विकल्प होंगे और हमने उनके नाम को अंतिम रूप दिया.”

जहीर के चयन में एमएस धोनी की भूमिका पर विश्वनाथन ने कहा, “निश्चित रूप से, जब यह फैसला लिया गया तो वह इसका हिस्सा थे. उनकी सलाह के बिना, हम कुछ नहीं करते.”

उन्होंने यह भी कहा कि जहीर अपना सपोर्ट स्टाफ खुद चुन सकेंगे. वह अपने सपोर्ट स्टाफ का फैसला करेंगे.

सीएसके में खिलाड़ी के तौर पर धोनी के भविष्य से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “देखिए, वह हमारे लिए एक खिलाड़ी बने रहेंगे. मैं बस यही कह सकता हूं.”

इससे पहले जहीर की नियुक्ति पर विश्वनाथन ने कहा था, “जहीर एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और पिछले कुछ सालों में कई युवा क्रिकेटरों, खासकर तेज गेंदबाजों के मेंटर रहे हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर, जहीर 2000 के दशक में India की सफलता के मुख्य कारणों में से एक थे. वह सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग दिमागों में से एक हैं और हम उन्हें अपने परिवार में शामिल करने का इंतजार कर रहे हैं.”

सीएसके का हेड कोच नियुक्त होने के बाद जहीर ने कहा, “आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और मैचों का पूरा मजा लिया है. चेपॉक में सुपरफैन्स ने जो माहौल बनाया है, वह इसे और भी खास बनाता है. मैं इतने शानदार इतिहास और विरासत वाली फ्रेंचाइजी में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता.”

पीएके

Leave a Comment