
Mumbai , 11 अगस्त . Mumbai के विले पार्ले (पश्चिम) इलाके में Tuesday रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग बैपटिस्टा रोड स्थित शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 मंजिला शांता भवन इमारत में रात करीब 10.02 बजे आग लगने की सूचना मिली. Mumbai फायर ब्रिगेड ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किया. Mumbai फायर ब्रिगेड ने इस घटना को लेवल-1 (सामान्य) आग घोषित किया था, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए इसे रात 10.16 बजे लेवल-2 (मध्यम श्रेणी) में अपग्रेड कर दिया गया.
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. इसके अलावा, Mumbai Police, 108 एम्बुलेंस सेवा और संबंधित वार्ड के कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया.
दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारी इमारत में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं.
खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल सका है.
इससे पहले Sunday को Mumbai के बायकुला Police स्टेशन की पहली मंजिल पर आग लगने की खबर सामने आई थी. बताया गया कि आग पहली मंजिल के एक कमरे में लगी थी और कुछ ही देर में आग फैल गई. आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई और फिर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था.
–
एएमटी/डीकेपी