एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान का किया ‘गेम ओवर’, पूल मुकाबले में 5-3 से चटाई धूल

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स), 19 अगस्त . Pakistan के खिलाफ India का ‘वर्चस्व’ बरकरार है. एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Pakistan को 5-3 से हराया.

India ने मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की और गेंद पर कंट्रोल बनाया. मैच के चौथे मिनट में ही भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. 1-0 की बढ़त को India ने जल्द ही दोगुना कर दिया. मैच के 11वें मिनट में अभिषेक से मिले शानदार पास को मंदीप सिंह ने गोल में तब्दील किया. पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त के साथ भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा रहा.

दूसरे क्वार्टर का आगाज भी भारतीय टीम ने शानदार तरीके से किया. मैच के 20वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए कप्तान हरमनप्रीत ने India की बढ़त को 3-0 कर दिया. हालांकि, इसके बाद Pakistan ने मैच में कुछ हद तक वापसी करने की कोशिश की. मैच के 21वें मिनट में Pakistan की तरफ से हन्नान शाहिद ने पहला गोल दागा.

इसके ठीक दो मिनट बाद ही अभिषेक ने एक और शानदार गोल दागा और India की बढ़त को 4-1 कर दिया. मैच के 24वें मिनट में सुफियान खान ने Pakistan की ओर से दूसरा गोल किया और स्कोर को 4-2 कर दिया. तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में India के सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला. मैच के 34वें मिनट मे India ने अपनी बढ़त को 5-2 कर दिया. India के लिए पांचवां गोल हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा. चौथे और अंतिम क्वार्टर की शुरुआत Pakistan के लिए अच्छी रही. मैच के 45वें मिनट में Pakistan के हन्नान शाहिद ने गोल करते हुए स्कोर को 5-3 कर दिया.

इसके बाद India और Pakistan की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी. हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने Pakistan को गोल करने का कोई और मौका नहीं दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले राउंड में अपनी जगह बना ली है. वहीं, हार के साथ Pakistan का विश्व कप में सफर समाप्त हो गया है.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment