आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से फीबा ​​के सेक्रेटरी जनरल की मुलाकात, बास्केटबॉल के विकास पर हुई चर्चा

ग्लासगो, 25 जुलाई . इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान फीबा ​​के सेक्रेटरी जनरल एंड्रियास जैग्लिस से मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने बास्केटबॉल के विकास के लिए सहयोग मजबूत करने, एथलीट्स के लिए बेहतर मौके बनाने और India तथा खेल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी के बीच जुड़ाव को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की.

इस बैठक में आईओए प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल समुदाय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिसमें India में बास्केटबॉल के भविष्य के विकास और फीबा ​​के साथ सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत हुई.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी के साथ मिलकर काम करने के महत्व पर जोर देते हुए लिखा, “आज ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान फीबा ​​के सेक्रेटरी जनरल और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल समुदाय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर खुशी हुई.”

पीटी उषा ने बताया कि बातचीत सिर्फ आपसी सहयोग से आगे बढ़कर खेल के विकास के लिए एक मजबूत रास्ता बनाने और भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं खोलने पर केंद्रित थी. उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत बास्केटबॉल के विकास के लिए सहयोग मजबूत करने, एथलीट्स के लिए मौके बढ़ाने और खेल के विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी.”

India के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में बास्केटबॉल उन खेलों में से एक है जिस पर काफी ध्यान दिया जा रहा है. जमीनी स्तर पर ढांचे को बेहतर बनाने, एथलीट डेवलपमेंट प्रोग्राम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारतीय खेल प्रशासक खेल की प्रगति को तेज करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ करीबी रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

आगे के रास्ते को लेकर उम्मीद जताते हुए पीटी उषा ने दोहराया कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) India और वैश्विक स्तर पर बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए फीबा के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा. उन्होंने कहा, “मैं India में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और इसके वैश्विक विकास में योगदान देने के लिए फीबा के साथ निरंतर सहयोग की उम्मीद करती हूं.”

आरएसजी

Leave a Comment