
Mumbai , 2 जून . परिवहन विभाग Maharashtra में ऑनलाइन ऐप-आधारित एग्रीगेटर सहकारी टैक्सी सेवा के संबंध में तत्काल नियम तैयार करेगा और इस सेवा के लिए अनुमति देगा. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि एग्रीगेटर सहकारी टैक्सियां लाखों ड्राइवरों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा लाने में मदद करेंगी.
मंत्रालय में सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में ‘सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ (India टैक्सी) की सेवा शुरू करने के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक, राज्य मंत्री माधुरी मिसल, विधायक रवींद्र चव्हाण, विधायक प्रसाद लाड, विधायक प्रवीण दारेकर, विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक महेश बाल्दी, विधायक रणधीर सावरकर, परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर, India टैक्सी के कर्नल हिमांशु,अदाणी एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक जीत अदाणी, मुख्य अधिकारी बीवीसीके शर्मा, एसटीसीएल की निदेशक अर्चना सिंह, परिवहन निगम के रूपेश धुमाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एग्रीगेटर टैक्सियां ड्राइवरों का जीवन बदल देंगी और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा का लाभ मिलेगा. यह टैक्सी सेवा राज्य के छोटे शहरों में भी शुरू की जाएगी.
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि इससे पहले राज्य में ऑनलाइन ऐप-आधारित एग्रीगेटर टैक्सी सेवाएं निजी कंपनियों द्वारा प्रदान की जा रही थीं. वर्तमान में ड्राइवरों को इन एग्रीगेटर-आधारित टैक्सी सेवाओं में सामाजिक सुरक्षा की कमी जैसी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. नागरिकों और यात्रियों को भी विभिन्न कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस पृष्ठभूमि में लक्ष्य ड्राइवरों को ‘श्रमिक’ से ‘मालिक’ में बदलना और सहकारी समितियों के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. राज्य परिवहन निगम ‘छवा’ नामक एक ऐप भी विकसित कर रहा है.
विधायक प्रवीण दारेकर ने ‘देवदत्त सहकारी परिवहन और पर्यटन संगठन’ के माध्यम से शुरू की जाने वाली सेवा के बारे में जानकारी दी.
‘सहकार India टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ के कर्नल हिमांशु ने एक प्रस्तुति के माध्यम से ‘India टैक्सी’ सेवा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि India टैक्सी सेवा Mumbai में शुरू की जाएगी और इसके बाद, इस सेवा का विस्तार पुणे और नागपुर तक भी किया जाएगा.
‘सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ (India टैक्सी) का महत्वाकांक्षी विचार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार साकार हुआ है. इसका उद्देश्य देश के लगभग 2 करोड़ पेशेवर ड्राइवरों को आर्थिक, सामाजिक और पेशेवर रूप से सशक्त बनाना है.
यह पहल ड्राइवरों को न केवल रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें स्वामित्व अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और एक उचित आय भी सुनिश्चित करेगी.
‘India टैक्सी’ के माध्यम से ड्राइवरों को परिवार, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा. इसके अलावा, Prime Minister मुद्रा ऋण योजना के तहत कम ब्याज दरों (लगभग 9.5 प्रतिशत) पर ऋण भी उपलब्ध होगा. ड्राइवरों और उनके परिवारों को Prime Minister जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई, आयुष्मान India योजना) के लाभ भी प्राप्त होंगे.
–
डीकेपी/