भारत-पाक के बीच कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान, जल्‍द रिहाई की मांग

New Delhi, 1 जुलाई . India और Pakistan ने कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत Wednesday को अपनी-अपनी ह‍िरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की ताजा सूची का आदान-प्रदान किया है. इस दौरान India ने Pakistan से सजा पूरी कर चुके 188 भारतीय कैदियों और मछुआरों की जल्द रिहाई और वतन वापसी की मांग दोहराई है.

New Delhi और इस्लामाबाद में राजनयिक माध्यमों (डिप्लोमैटिक चैनल) के जरिए एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया. इस दौरान विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Pakistan से नागरिक कैदियों, मछुआरों, उनकी नौकाओं और Pakistan की हिरासत में मौजूद लापता भारतीय रक्षा कर्मियों को जल्द रिहा कर India भेजने की मांग की.

India और Pakistan के बीच साल 2008 में हुए कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को अपनी हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं.

India ने Pakistan को अपनी हिरासत में मौजूद 386 नागरिक कैदियों और 53 मछुआरों की सूची सौंपी है. ये सभी Pakistanी हैं या उनके Pakistanी होने की संभावना है.

वहीं, Pakistan ने India को अपनी हिरासत में मौजूद 52 नागरिक कैदियों और 198 मछुआरों की सूची दी है. ये भारतीय हैं या उनके भारतीय होने की संभावना है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “India Government लगातार Pakistan से नागरिक कैदियों, मछुआरों, उनकी नौकाओं और लापता भारतीय रक्षा कर्मियों को जल्द रिहा करके India भेजने की मांग करती रही है. Pakistan से कहा गया है कि वह उन 188 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की रिहाई और India वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाए, जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं.”

मंत्रालय ने बताया, “इसके अलावा, India ने Pakistan से मांग की है कि वह अपनी हिरासत में मौजूद उन 13 नागरिक कैदियों को तुरंत कांसुलर एक्सेस दे, जिन्हें भारतीय माना जाता है, लेकिन अब तक यह सुविधा नहीं दी गई है. India Government ने Pakistan से कहा है कि जब तक इन कैदियों की रिहाई और India वापसी नहीं हो जाती, तब तक उनकी सुरक्षा, देखभाल और भलाई सुनिश्चित की जाए.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, India Government के लगातार प्रयासों की वजह से 2014 से अब तक Pakistan से 2,661 भारतीय मछुआरे और 78 भारतीय नागरिक कैदी India लौट चुके हैं. इनमें 2023 से अब तक वापस आए 500 भारतीय मछुआरे और 20 भारतीय नागरिक कैदी भी शामिल हैं.

एवाई/पीएम

Leave a Comment