अमेरिका की दादागिरी से सभी को नुकसान हो रहा है : मंत्री संजय निषाद

अयोध्या, 2 मार्च . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि India बुद्ध का देश है. यहां पर युद्ध की बात नहीं होती है. यहां पर युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है. अब हमारा देश धीरे-धीरे विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है.

उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अब इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अमेरिका की दादागिरी से पूरी दुनिया को नुकसान हो रहा है. अमेरिका का जो कोई भी प्रो रहा है, अमेरिका उसे खा गया है, चाहे वह अफगानिस्तान रहा हो, या नेपाल या बांग्लादेश. अमेरिका अपनी दादागिरी के दम पर इन सभी देशों को खा गया.

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मौजूदा समय में इजरालय और ईरान के बीच जो युद्ध चल रहा है, हम चाहते हैं कि वो युद्ध समाप्त हो जाए. धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के युद्ध को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं. हम चाहते हैं कि सभी लोग भाईचारे के साथ रहे. किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो. हमारी यही कोशिश होनी चाहिए. इस दिशा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जाहिर-सी बात है कि जब दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा होती है, तो दोनों ही देशों के नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. सिर्फ यह कहना है कि एक ही देश के नागरिक को अपनी जान गंवानी पड़ी है, कहना गलत होगा. युद्ध में दोनों ही देशों के नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. फर्क सिर्फ इतना होता है कि को अपने देश में हुई क्षति के बारे में अखबारों में ज्यादा प्रकाशित करवाता है, तो कोई कम करवाता है. लेकिन, मरते तो दोनों देशों के नागरिक हैं ना.

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मौजूदा समय में अगर हम चाहते हैं कि धरातल पर स्थिति को सामान्य किया जाए, तो इसके लिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अमेरिका की दादागिरी कम हो.

उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हमारे अपने नागरिकों को सुरक्षित लाने की दिशा में हमें कदम बढ़ाना होगा. हमारी Government को यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे जो भी नागरिक वहां पर फंसे हुए हैं, उनकी सकुशल स्वदेश वापसी हो.

एमएस/

Leave a Comment