
New Delhi, 17 मई . भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सीएम मान ने Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरों पर सवाल उठाए थे.
तरुण चुघ ने से कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरे पर्यटन या मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के हित और देश के भविष्य के लिए होते हैं. Prime Minister के हर दौरे से India में अरबों रुपए का निवेश आता है और लाखों नौकरियों के अवसर पैदा होते हैं.
उन्होंने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद पंजाब की जनता का पैसा विलासिता पर खर्च कर रहे हैं और राज्य के विमान का इस्तेमाल टैक्सी की तरह कर रहे हैं, उन्हें Prime Minister के विदेश दौरों पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या बढ़ रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन Chief Minister भगवंत मान इन मुद्दों की बजाय Political बयानबाजी में व्यस्त हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी देश के सामने मौजूद चुनौतियों को अवसर में बदलने का काम कर रहे हैं, जबकि विपक्ष केवल बहाने बनाने में लगा है.
बता दें कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Prime Minister Narendra Modi की छह-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय यात्रा की आलोचना करते हुए तंज कसते हुए पूछा, “Prime Minister वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”
तरुण चुघ ने Pakistan और आतंकवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस और विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ आतंकवाद पर केवल डोजियर नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई में विश्वास रखता है.
तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय सेना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए फैसले लेने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है और आज दुश्मन देश भी India की सैन्य शक्ति से भयभीत हैं. उन्होंने सेना प्रमुख की चेतावनी का जिक्र करते हुए कहा कि India अब हर आतंकी हमले का जवाब उसी भाषा में देता है, जिसे Pakistan की सत्ता और सेना समझती है.
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी नेता Pakistan की भाषा बोलते नजर आते हैं.
वहीं हैदराबाद में भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के दौरान दुनिया को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा युद्ध और वैश्विक तनाव जल्द नहीं रुके, तो पूरी दुनिया सप्लाई चेन, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे गंभीर संकटों का सामना कर सकती है. उन्होंने कहा कि Prime Minister का यह संदेश गहरी सोच और दूरगामी प्रभाव वाला है, जिसे पूरी दुनिया गंभीरता से देख रही है.
–
वीकेयू/एएस