
कपूरथला), 30 अप्रैल . पंजाब की कपूरथला Police ने एक ऐसे जासूसी गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है, जो India से जुड़ी अहम जानकारियों को Pakistan में बैठे हैंडलर्स के साथ साझा करते थे. Police ने यह जानकारी अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.
Police के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. Police ने यह कार्रवाई अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर की है. साथ ही, Police ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को चिन्हित कर अब उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, Police ने इस पूरे मामले में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. Police ने स्पष्ट किया है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस गिरोह में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा.
Police के मुताबिक, सिम-आधारित कनेक्टिविटी वाला एक cctv उपकरण सभी संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए थे, जिसके जरिए यह सभी संवेदनशील जानकारी जुटाकर उसे पड़ोसी मुल्क Pakistan को भेजा जा रहा था. इस काम को करने के लिए बाकायदा एक गिरोह बनाया गया था, जिमसें कई लोग शामिल किए गए थे.
साथ ही, Police ने यह भी स्पष्ट किया कि हम राज्य में शांति स्थापित करने और जासूसी नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम राज्य में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, जिससे हमारे राज्य की शांति के लिए खतरा पैदा हो.
इससे पहले, जालंधर से भी एक ऐसे ही गिरोह का मामला प्रकाश में आया था, जो सैन्य गतिविधियों को कैमरे में कैद करके उसे मोबाइल ऐप्स के जरिए पड़ोसी मुल्क Pakistan को भेजा करते थे. जालंधर Police ने इस गिरोह में संलिप्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है. Police अब उससे पूछताछ कर रही है और उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसका इसके पीछे मकसद क्या था? Police ने अपनी इस कार्रवाई की जानकारी भी अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.
–
एसएचके/एबीएम