महाराष्ट्र में 21 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बड़े बदलाव

Mumbai , 30 अप्रैल . Maharashtra Government के गृह विभाग ने राज्य Police महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई Police अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस तबादला सूची में 21 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. यह आदेश Police स्थापना मंडल की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है.

जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में नए Police अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महानगरों और विशेष इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है. इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना बताया जा रहा है.

अजय बंसल को जालना से हटाकर साइबर सुरक्षा विभाग में Police अधीक्षक बनाया गया है. सिंगुरी विशाल आनंद को अमरावती (ग्रामीण) से धुले जिले का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है. बालासाहेब पाटिल को नासिक (ग्रामीण) से Mumbai शहर में Police उपायुक्त के पद पर भेजा गया है. सोम्नाथ घार्गे को अहमदनगर से स्थानांतरित कर सहायक Police महानिरीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है. रविंद्र सिंह परदेशी को परभणी से राज्य गुप्तवार्ता विभाग, Mumbai में उप आयुक्त नियुक्त किया गया है. संदीप घुगे को भी राज्य गुप्तवार्ता विभाग से Mumbai शहर में उप आयुक्त बनाया गया है.

इसके अलावा, मुम्मका सुदर्शन को चंद्रपुर से अहमदनगर, तेजवीर सिंह संधू को मालेगांव से जालना और अनुराग जैन को नागरिक सुरक्षा से Mumbai शहर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. कई अन्य अधिकारियों को भी नंदुरबार, वाशिम, परभणी और पुणे जैसे जिलों में नई नियुक्तियां मिली हैं.

गृह विभाग के अनुसार, ये तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थानों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे.

इन बदलावों से राज्य के विभिन्न जिलों में Police व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है.

ओपी/डीकेपी

Leave a Comment