
Patna, 14 अप्रैल . बिहार के Chief Minister पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि आज बिहार के लिए एक बेहद अहम दिन है. उन्होंने कहा कि आज के बाद बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा और हम एक युग के अंत का भी अनुभव करेंगे.
Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय तक नीतीश कुमार के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली और अनुभव ने बिहार को ‘जंगल राज’ से निकालकर यहां तक पहुंचाया है. अब हम एक नए बिहार, एक विकसित बिहार की उम्मीद कर सकते हैं. मेरा मानना है कि कुछ ही घंटों में जब नए Chief Minister के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी, तो नए सीएम भी नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य को विकसित बिहार बनाने की दिशा में काम करेंगे.
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही विपक्ष है जिसने Chief Minister पर निजी टिप्पणियां करने और आरोप लगाने से गुरेज नहीं किया. उन्होंने उनके स्वास्थ्य और कामकाज पर सवाल उठाकर नीतीश कुमार का अपमान करने की कोशिश की. आज वही लोग उनके प्रति चिंतित होने का दिखावा कर रहे हैं. आज भी विपक्ष राजनीति करने में लगा हुआ है.
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने वाला ऐसा Chief Minister चाहिए, जिसमें विकसित राज्य बनाने की दूरदृष्टि हो और जो बिहार तथा यहां की जनता को समृद्ध बनाने की दिशा में काम करे. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और उनके समर्थक इसी तरह के नेतृत्व की परिकल्पना करते हैं और उसी के लिए खड़े हैं.
सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद एक्स पोस्ट में लिखा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब Chief Minister का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद Governor से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई Government यहां का काम देखेगी. नई Government को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.
–
डीकेएम/वीसी