
New Delhi, 10 मार्च . राष्ट्रीय राजधानी के आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इस मुठभेड़ में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Police अधिकारियों ने बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शाहबाद डेरी इलाके में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर Police ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी. जब Police टीम ने आरोपियों को रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने Police पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Police ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और आरोपियों को घेर लिया. कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद Police ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और मौके से गिरफ्तार कर लिया. Police ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान और ऐश्वर्या पांडे के रूप में हुई है. Police के अनुसार दोनों आरोपी एक महीने पहले एक कारोबारी की दौड़ा-दौड़ाकर हत्या करने की वारदात में शामिल थे और तभी से Police उनकी तलाश कर रही थी.
Police अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के निर्देश पर की गई. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. आखिरकार Police को मिली सही सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ने में सफलता मिली.
फिलहाल Police दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके साथ इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे. Police का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.
Police अधिकारियों ने बताया कि इनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जो इनके बयान के आधार पर जांच कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर रहे हैं.
–
एसएके/एएस