
New Delhi, 23 जून . उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में पानी सप्लाई करने वाले राशिद की हत्या के मामले में Police को सफलता मिली है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हारून को Tuesday को खजूरी खास स्थित सिग्नेचर ब्रिज के पास Police मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. Police के अनुसार कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से कुल 14 राउंड गोलियां चलीं.
Police ने बताया कि हारून, हारून गैंग का सक्रिय सदस्य और राशिद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. उसे उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया. Police को उसकी गतिविधियों की सटीक खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर सिग्नेचर ब्रिज के पास जाल बिछाया गया.
जब Police ने हारून को रोककर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने कथित तौर पर Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में Police ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
मुठभेड़ के दौरान एक गोली Policeकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया. वहीं हारून के पैर में गोली लगी, जिसके बाद Police ने उसे काबू कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.
राशिद की कुछ दिन पहले दयालपुर स्थित उसकी दुकान के अंदर घुसकर तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. स्पेशल कमिश्नर ऑफ Police (क्राइम) एचजीएस ढालीवाल के अनुसार राशिद का संबंध कथित तौर पर गैंगस्टर नसीम दुर्रानी और उसके आपराधिक नेटवर्क से था. शुरुआती जांच और स्थानीय खुफिया जानकारी में सामने आया कि यह हत्या दुर्रानी और हारून गैंग के बीच लंबे समय से चली आ रही गैंगवार का नतीजा हो सकती है.
इस मामले में दयालपुर Police पहले ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं क्राइम ब्रांच ने भी अनवर ठाकुर-हारून गैंग से जुड़े दो नाबालिग शूटरों को पकड़ा था. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था.
–
वीकेयू/एएस