रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सदस्य गिरफ्तार

रामगढ़, 6 अप्रैल . Jharkhand के रामगढ़ जिले में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के विरुद्ध Police का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी है. Police और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल Police मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

एसपी अजय कुमार के मुताबिक, पतरातू और कुजू क्षेत्र में लंबे समय से अपराधी गिरोह सक्रिय थे जो व्यापारियों और माइनिंग कंस्ट्रक्शन साइट्स से लेवी वसूली व रंगदारी के जरिए लोगों में दहशत फैला रहे थे. Police पहले से ही इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी. एक दिन पहले ही राहुल दुबे गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से दो पिस्टल, चार जिंदा गोलियां और अन्य सामान बरामद हुआ था.

इसी कड़ी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जो लगातार इलाके में छापेमारी और एंटी क्राइम चेकिंग चला रही थी. बीती रात करीब 8 से 9 बजे के बीच सूचना मिली कि बासन थाना क्षेत्र के बलफुदरा माइंस के आसपास कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं. इस इनपुट के बाद Police और सतर्क हो गई और कई जगहों पर जांच अभियान तेज कर दिया गया.

इसी दौरान एसआईटी को एक और अहम सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बुरकुंडा थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही Police टीम तुरंत हरकत में आई और बुरकुंडा के दोमुहान शिव मंदिर के पास पहुंची. जैसे ही Police की गाड़ी वहां पहुंची, अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि Police टीम बाल-बाल बच गई और तुरंत जवाबी कार्रवाई की.

Police की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. बाद में उसकी पहचान सनी सिंह के रूप में हुई, जो राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. Police के अनुसार, सनी सिंह लंबे समय से इस गिरोह के लिए काम कर रहा था और व्यापारियों व कंस्ट्रक्शन साइट्स से रंगदारी वसूलने के साथ-साथ उन्हें धमकाने का काम करता था. Police अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह का सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा के दुमुहाना मंदिर के समीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.

जानकारी के मुताबिक, सनी सिंह अक्टूबर 2025 में जेल से छूटा था, लेकिन बाहर आने के बाद भी उसने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा और लगातार गिरोह के साथ जुड़ा रहा. फिलहाल Police उससे पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment