
रांची, 2 जुलाई . रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर से Thursday को एक ऑटो चालक का शव नाले से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सुखदेव नगर निवासी रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने उसके एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है. Police सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
Police के अनुसार, Thursday सुबह स्थानीय लोगों ने विद्यानगर स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना सुखदेव नगर थाना Police को दी. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार सिंह पेशे से ऑटो चालक था. बताया जा रहा है कि Wednesday रात वह कुछ परिचितों के साथ शराब पार्टी में शामिल हुआ था. पार्टी समाप्त होने के बाद सभी लोग वहां से चले गए, लेकिन Thursday को उसका शव नाले से बरामद हुआ.
मृतक के परिजनों ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत देकर रोहित के एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शराब पार्टी के दौरान ही रोहित की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया. घटना के बाद आरोपित और उसके साथी फरार हो गए.
सुखदेव नगर थाने की Police ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
–
एसएनसी/डीकेपी