
Patna, 6 अप्रैल . बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा, महिला आरक्षण, एफसीआरए और राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके साथ ही कांग्रेस पर पूरे देश को लूटने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी द्वारा असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने पर जेल जाने की बात हाल ही में कही गई थी. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “राहुल गांधी का पूरा परिवार जमानत पर है और वो जेल की बात कर रहे हैं. समय आने दीजिए, उन्हें भी पता चल जाएगा. आज असम में भाजपा की Government है. तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है.”
सरावगी ने पश्चिम बंगाल में जंगल राज होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “एसआईआर के देखरेख में बंगाल में एसआईआर लागू हो रहा है. इसके बावजूद 7 न्यायिक पदाधिकारियों को घुसपैठियों द्वारा बंधक बना लिया गया. अवैध बांग्लादेशियों और घुसपैठियों को संरक्षण ममता बनर्जी और टीएमसी Government दे रही है. जिससे पता चलता है कि राज्य में जंगल राज है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है.”
केरल में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) आम जनता के लिए नहीं है. यह ईसाई समुदाय को निशाना बनाता है. जिस तरह वक्फ विधेयक मुस्लिम समुदाय को प्रभावित करता है, उसी तरह एफसीआरए संशोधन ईसाई समुदाय को भी उसी स्तर पर प्रभावित करेगा.
खरगे की इस बयान पर संजय सरावगी ने कहा, “विदेशी फंडिग की अब सही से निगरानी हो रही है तो विपक्ष के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? इन लोगों ने विदेशी पैसों का दुरुपयोग किया है.”
खरगे द्वारा Gujarat के लोगों को अशिक्षित बताने पर संजय सरावगी ने कहा, “अब पूरे देश की जनता शिक्षित हो चुकी है. इसलिए कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है. कांग्रेस के लोगों ने पाताल से लेकर आसमान तक देश को लूटा है. देश का सोना गिरवी रख दिया था.”
भाजपा के स्थापना दिवस पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “भाजपा की स्थापना 1980 में आज के ही दिन हुई थी. आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं. हमें गर्व है कि हमारे नेता Narendra Modi, जो विश्व के सबसे सम्मानित नेता हैं, उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और मजबूत हो रहा है. आज बिहार के 92,000 बूथों पर हमारे सभी नेता स्थापना दिवस मना रहे हैं.”
–
ओपी/पीएम