यूपी: हरदोई में पुलिस और बाइक चोरों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

हरदोई, 7 जून . उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना Police ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें, अवैध असलहा, कारतूस, बाइक खोलने के उपकरण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है.

Police अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पचदेवरा थाना Police क्षेत्र में गश्त कर रही थी. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ क्षेत्र से गुजरने वाले हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने चंदूपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. Police को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. इस दौरान Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में नूर मोहम्मद उर्फ जरेन्द्र के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ जरेन्द्र, राजपाल निवासी शाहजहांपुर जनपद, वीर सिंह चौहान और शिवनाथ के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

आरोपियों के कब्जे से Police ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक खुली हुई बाइक, बाइक खोलने के उपकरण, एक 315 बोर का अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है. Police के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं. घायल आरोपी नूर मोहम्मद के विरुद्ध लगभग दर्जनभर मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है.

सहायक Police अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि पचदेवरा Police और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में नूर मोहम्मद नामक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मुठभेड़ के दौरान उसके तीन साथियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चोरी की गई बाइक, एक खुली हुई बाइक, बाइक खोलने के उपकरण, चार मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि बरामद की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि नूर मोहम्मद पर पहले से ही लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

पीएसके

Leave a Comment