कतर में हार्ट फेल होने से भारतीय नागरिक की हुई मौत, दूतावास ने जताया दुख

New Delhi, 9 मार्च . ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में इस वक्त हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं. इस बीच जानकारी सामने आई है कि कतर में Odisha के रहने वाले एक भारतीय नागरिक की हार्ट फेल होने से मौत हो गई. कतर में भारतीय दूतावास ने शोक जताया है.

कतर में भारतीय दूतावास ने कहा, “Odisha के एक भारतीय नागरिक की 7 मार्च को कतर में हार्ट फेल होने से मौत हो गई. हम मरने वाले के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं. हम पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए औपचारिकता पूरी करने के लिए ओडिया समुदाय के सदस्यों और वर्कर की कंपनी के संपर्क में हैं.”

इससे पहले सऊदी अरब में ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की जानकारी सामने आई थी. हालांकि, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने इस खबर को गलत बताया और किसी भी भारतीय नागरिक की मौत न होने की पुष्टि की थी.

सऊदी अरब के अल खरज के रिहायशी इलाके में प्रोजेक्टाइल गिरने की घटना सामने आई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए. मृतकों की पहचान को लेकर यह चर्चा तेजी से हो रही थी कि इसमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल है. हालांकि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने किसी भी भारतीय के मारे जाने की खबर को गलत बताया है.

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भारतीय की मौत को नकारते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “यह राहत की बात है कि कल शाम अल खरज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है. इस मामले में दूतावास संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है. काउंसलर (सीडब्ल्यू) वाई. साबिर कल रात अल खरज गए और इस बुरी घटना में शामिल घायल भारतीय नागरिक से मिले. उनका अभी अल खरज के एक Governmentी अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पहले कहा था कि उसने अल-खरज समेत कई जगहों पर रडार सिस्टम को निशाना बनाया है. अल-खरज में प्रिंस सुल्तान एयरबेस है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है. पिछले हफ्ते ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की लड़ाई में इस पर कई बार हमला हुआ है.

केके/वीसी

Leave a Comment