
कोलकाता, 16 मार्च . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है. आयोग ने पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया Police महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है. इसके अलावा, सुप्रतिम Government की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया Police कमिश्नर बनाया गया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने Sunday को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे. इसके अगले ही दिन पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ Police अधिकारियों, जिनमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता Police कमिश्नर भी शामिल हैं, की नियुक्ति और तबादला किया है.
चुनाव आयोग ने Monday को कई शीर्ष अधिकारियों के तत्काल तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बनाने के अलावा, नटराजन रमेश बाबू को डीजी (करेक्शनल सर्विसेज), अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड आर्डर) नियुक्त किया गया है.
इससे पहले, Sunday रात को आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया. आयोग ने यह भी आदेश दिया कि दोनों किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे. दुष्यंत नरियाला ने चक्रवर्ती, वहीं संघमित्रा घोष ने मीणा की जगह ली है.
ईसीआई ने Sunday को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा. 2021 में बंगाल में 8 चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे.
ईसीआई के अनुसार, इस बार पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी. चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी.
–
डीसीएच/