
Mumbai , 14 मई . Prime Minister Narendra Modi की ‘ऊर्जा बचत’ अपील के बाद Maharashtra में सियासी हलचल देखने को मिल रही है. Chief Minister और उपChief Minister द्वारा अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने और वैकल्पिक परिवहन अपनाने के फैसले पर उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कदम देशहित में लिया गया है. उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं पर भी पलटवार किया.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि Prime Minister ने गंभीर परिस्थितियों की वजह से ‘ऊर्जा बचत’ की अपील की है. इसको देश की जनता ने ठीक उसी तरह स्वीकार किया है, जैसे कोरोना के वक्त किया था. Prime Minister देश और राष्ट्र का हित पहले देखते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं भी इलेक्ट्रिक कार से सफर कर रहा हूं. काफिले में सिर्फ जरूरी गाड़ियां ही शामिल हैं. Chief Minister खुद बाइक से सफर कर रहे हैं. बैठक में ऊर्जा बचत पर चर्चा हुई है. ऑनलाइन मीटिंग पर भी विचार किया जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील को Government ने गंभीरता से लिया है. पीएम की अपील पर हम अमल कर रहे हैं. उनकी इस अपील से Government को फायदा होगा.
काफिले में कटौती और बाइक से सीएम की यात्रा पर विपक्ष की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, मजाक उड़ाने के अलावा उनके पास क्या है? कोरोना काल में भी जब पीएम मोदी ने अपील की थी, तब भी विपक्ष ने मजाक उड़ाया था. पीएम हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ की बात करते हैं और विपक्ष को यह मजाक लगता है.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि Prime Minister पर तीखी टिप्पणी करने पर जनता सबक सिखाती है. उन्होंने पूछा कि आज कांग्रेस कहां है? जो लोग भी Prime Minister पर तीखी टिप्पणी करेंगे, जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी.
इससे पहले Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए Prime Minister मोदी ने सभी को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है. इस संदर्भ में, हम सभी को यथासंभव पेट्रोल, डीजल और अन्य संसाधनों की खपत कम करने का प्रयास करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हमने पहले ही अपने काफिले का आकार कम कर दिया है और अनावश्यक उपयोग को कम करने के प्रयास किए हैं. मैं भी इस निर्णय का समर्थन करने के लिए मोटरसाइकिल पर यहां आया हूं, ताकि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.
–
एएमटी/एबीएम