सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोगों ने कहा- परेशानी और बढ़ेगी

New Delhi, 26 मई . मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर देश पर पड़ने लगा है. पेट्रोल-डीजल के बाद अब Tuesday को सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इसे लेकर दिल्ली के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

दिल्ली के रहने वाले जगदीश ने कहा कि बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की जा रही है. ऐसे तो नहीं चलेगा और कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो बहुत परेशानी हो जाएगी. एक अन्य युवक अनुज सिंह ने कहा कि सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी होने से गरीब लोगों को परेशानी हो रही है. कैब वालों के लिए परेशानी बढ़ गई है. निजी कैब कंपनियों का कहना है कि हम लोगों पर किसी का ध्यान नहीं है. पहले जहां 700-800 रुपए की गैस में काम हो जाता था, अब दोगुना लग रहा है.

गाजियाबाद के रहने वाले लोकेश कुमार ने कहा, “ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से हमारे जीवन पर असर पड़ रहा है. मध्यम वर्ग से लेकर गरीब लोगों के जीवन पर फर्क पड़ रहा है लेकिन अपने मन की बात कोई बोल नहीं रहा है.”

नोएडा के युवक करन ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में तो रोज बढ़ोतरी की जा रही है. अब पेट्रोल और सीएनजी में क्या फर्क रह गया है? गाड़ियों की किश्त जमा करना भी मुश्किल हो रहा है? घर का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है. आम आदमी का जीवनयापन बहुत मुश्किल से हो पा रहा है.

अंकुर गुप्ता ने कहा कि ईरान युद्ध की वजह से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है. यहां तो फिर भी स्थिति ठीक है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में चीजें नियंत्रण में हैं. Government देशहित में काम कर रही है. युद्ध की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाना Government की मजबूरी है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment