आजम खान पर ईडी की कार्रवाई कानून के तहत, एनडीए गठबंधन मजबूत: विजय लक्ष्मी गौतम

Lucknow, 19 अगस्त . यूपी Government में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आजम खान के ठिकानों पर Enforcement Directorate (ईडी) की कार्रवाई, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर की गई टिप्पणी, Chief Minister योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे, मंदिरों को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बसपा प्रमुख मायावती द्वारा सतीश चंद्र मिश्रा को जिम्मेदारियां सौंपे जाने समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का एनडीए गठबंधन मजबूत है और पार्टी अपने Political फैसले गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर करेगी.

भाजपा के सहयोगी दलों को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उन्हें भाजपा और उसके गठबंधन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. एनडीए का गठबंधन मजबूत है और सभी सहयोगी दल मिल-बैठकर सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर फैसला करेंगे. सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए. कांग्रेस की ओर से सीटों में बड़ी हिस्सेदारी की मांग की जा रही है और ऐसे में Samajwadi Party के सामने गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चुनौती होगी. भाजपा अपने गठबंधन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और सहयोगी दलों के बीच बातचीत के जरिए सभी विषयों का समाधान कर लिया जाएगा.

पीडीए के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि भाजपा लंबे समय से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के साथ काम कर रही है. केंद्र में भाजपा Government के करीब 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में लगभग नौ वर्ष के कार्यकाल में पार्टी ने पीडीए वर्गों को Government और संगठन में प्रतिनिधित्व दिया है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा Government में मंत्री और विधायक अलग-अलग सामाजिक वर्गों से आते हैं और संगठन में भी पीडीए वर्गों की भागीदारी है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्षों और अन्य संगठनात्मक पदों पर भी विभिन्न वर्गों के लोगों को जिम्मेदारियां दी हैं.

विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि Government की योजनाओं का लाभ दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित और सामान्य वर्ग समेत समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने अखिलेश यादव से पीडीए की चिंता नहीं करने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि Samajwadi Party की पिछली Governmentों के दौरान इन वर्गों के साथ पर्याप्त न्याय नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि पीडीए भाजपा के साथ है और आगे भी उसके साथ बना रहेगा.

आजम खान से जुड़े परिसरों पर ईडी की कार्रवाई पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि Government कानून और नियमों के तहत कार्रवाई कर रही है. यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई बनती है तो Government कार्रवाई करेगी. यदि किसी भी जाति या समुदाय का व्यक्ति कानून के खिलाफ काम करता है तो उसके खिलाफ उसी तरह कार्रवाई की जाएगी.

मुस्लिम समाज को कथित रूप से निशाना बनाए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और मुस्लिम महिलाएं जुड़ी हुई हैं. Government की योजनाएं बिना जाति और धर्म के भेदभाव के लागू की जा रही हैं. किसी भी समाज का व्यक्ति यदि गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी और इसे किसी विशेष समुदाय के उत्पीड़न के तौर पर देखना उचित नहीं है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश Government विकसित देशों के साथ संबंध मजबूत करके राज्य में निवेश लाने पर लगातार काम कर रही है. जापान जैसे विकसित देश के साथ सहयोग से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर पैदा हो सकते हैं. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ को दौरे के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लौटने के बाद राज्य को निवेश और विकास से जुड़ी सकारात्मक पहल की उम्मीद है. Government का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करना और रोजगार तथा विकास के अवसर बढ़ाना है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की मंदिरों को लेकर कथित टिप्पणी पर विजय लक्ष्मी गौतम ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस पर देश को लंबे समय तक आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन Government, केंद्र की मोदी Government और उत्तर प्रदेश की योगी Government सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. सनातन धर्म और हिंदू धर्म के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम भी Government की प्राथमिकताओं में शामिल है.

उन्होंने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों और भवनों की स्थिति खराब है, उन्हें ठीक करने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है. इससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलेगी और लोग अधिक उत्साह के साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे. उन्होंने विपक्षी दलों को सलाह दी कि वे भाजपा Government की चिंता करने के बजाय अपने पुराने शासन और अपने कार्यकाल में किए गए कामों पर ध्यान दें. देश आज मजबूत हो रहा है और विकसित India के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

मायावती द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारियां दिए जाने पर विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर Political दल को अपनी संगठनात्मक रणनीति तय करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि बसा हो, सपा हो या भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन, हर पार्टी यह तय करती है कि किस नेता को किस वर्ग के बीच काम करने की जिम्मेदारी दी जाए. अगर मायावती ने अपने पुराने और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो वह अपनी पार्टी के लिए काम करेंगे.

पीएसके

Leave a Comment