पंजाब : मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई, पार्टी ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

चंडीगढ़, 17 अप्रैल . पंजाब Government के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर Friday को Enforcement Directorate (ईडी) की छापेमारी हुई, जिसको लेकर Political बयानबाजी तेज है. इस बीच पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने ईडी की कार्रवाई की निंदा की.

पंजाब Government के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने से बात करते हुए कहा, “जिस भी राज्य में चुनाव होता है और जिस राज्य में विपक्षी पार्टियों की Government है, वहां भाजपा दूसरी पार्टी के चुने हुए नेताओं को एक-एक करके निशाना बनाती है, ताकि लोगों में डर फैल जाए. भाजपा इसके लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है.”

चीमा ने कहा, “पंजाब के लोग शूरवीर हैं. यह बहादुरों की धरती है. हम भाजपा की ईडी-सीबीआई से नहीं डरेंगे. देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी संघर्ष होगा, उसे करेंगे. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, उसे बचाने के लिए ‘आप’ पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर लड़ेगी. सभी को पता है कि जिस भी राज्य में चुनाव होता है, भाजपा वहां ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है. जिसने भी पंजाब में गलत काम किया है, उसके ऊपर संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. कानून से बड़ा कोई भी नहीं होता.”

‘आप’ नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “पिछले तीन दिन में ‘आप’ नेताओं पर यह दूसरी रेड है. आज संजीव अरोड़ा पर रेड हुआ. इससे पहले ‘आप’ नेताओं पर सैकड़ों रेड ईडी और सीबीआई की पड़ चुकी है. Government देश को यह भी बताए कि रेड से उनकी एजेंसी को कितना काला धन मिला. उन रेड में कुछ मिलना तो चाहिए. एजेंसी और उसके अधिकारियों पर खर्चा होता है. यह लोगों के टैक्स का पैसा है. भाजपा सिर्फ लोगों के टैक्स के पैसों को बर्बाद करती है. ईडी और सीबीआई का एक केस कोर्ट में नहीं मिलता.”

‘आप’ नेता ने कहा, “उन्होंने खुलेआम तानाशाही करनी शुरू कर दी है. जिस भी राज्य में चुनाव होता है, वहां पर भाजपा पहले ईडी-सीबीआई को भेजती है और दूसरी पार्टियों के नेताओं पर दबाव बनाना शुरू कर देती है. भाजपा के पास पंजाब में 117 सीटों पर उतारने के लिए प्रत्याशी तक नहीं हैं. अगर भाजपा अत्याचार करेगी, तो लोग जवाब देंगे. भाजपा ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उसके बाद भी उनके किसी भी नेता के यहां रेड नहीं होती.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment