
Mumbai , 17 अप्रैल . तेज रफ्तार जिंदगी में लोग स्वस्थ रहने के लिए हल्दी को अपने आहार में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी के चलते ऐसा कर पाना आसान नहीं होता. इसी बात को ध्यान में रखते हुए Actress समीरा रेड्डी ने एक आसान, झटपट बनने वाली और स्वादिष्ट हेल्दी रेसिपी शेयर की है.
समीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ओट्स और चिया सीड्स से बना टेस्टी-हेल्दी रैप की रेसिपी बताई. इस वीडियो में Actress ने बताया कि यह रैप खाने में हेल्दी है, बल्कि बनाने में भी आसान है.
फाइबर, प्रोटीन और फैट्स से भरपूर यह रैप पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन नियंत्रण में भी फायदेमंद है. रेसिपी बताते हुए Actress कहती है, “70 ग्राम ओट्स, 10 ग्राम चिया सीड्स में स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला लें. अब इन सबको सबसे पहले ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें, ताकि घोल बन जाए. अब इस घोल को 10-15 मिनट के लिए रख दें, जिससे चिया सीड्स अच्छे से फूल जाएं और घोल गाढ़ा हो जाए. तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें. घोल को तवे पर पतला फैलाएं और धीमी आंच पर पकाएं. जब एक तरफ से सिक जाए, तो पलट दें और दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरा होने तक पकाएं. अब आपका रैप तैयार है.”
Actress आगे बताती हैं, “रैप के ऊपर क्रंच के लिए हुए पीनट बटर या मैश किया हुआ एवोकाडो (अगर तीखा पसंद हो तो चिली फ्लेक्स डालें) और ग्रीक योगर्ट के साथ ग्रिल किया हुआ पनीर या साधारण ग्रिल किया हुआ पनीर और थोड़ा चीज भी डाल सकते हैं.”
आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स (जई) एक पौष्टिक, हल्का और वात-पित्त शामक आहार है जो पाचन अग्नि को बढ़ाकर आम (विषाक्त पदार्थों) को कम करता है. वहीं, चिया सीड्स अपने शीतल और पौष्टिक गुणों के कारण मुख्य रूप से वात और पित्त दोष को संतुलित करते हैं. ये पाचन सुधारने, शरीर को हाइड्रेट करने, ऊर्जा बढ़ाने और वजन घटाने में बहुत फायदेमंद हैं.
–
एनएस/वीसी