‘आखिर कब तक इंतजार’, महिला आरक्षण कानून के पास न होने से निराश खुशबू पाटनी

Mumbai , 18 अप्रैल . लंबी बहस और मतभेदों के बीच Friday को संविधान का 31वां संशोधन बिल Lok Sabha में गिर गया.

यह बिल महिला आरक्षण कानून में संशोधन लाने के लिए लाया गया था, लेकिन बिल को पास करने के लिए दो-तिहाई वोट की आवश्यकता होती है. बिल को पास कराने के पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े, जो दो तिहाई से बहुत कम है. कुल मिलाकर महिला आरक्षण कानून पास नहीं हो पाया. अब Political गलियारों से लेकर social media तक हर कोई अपना पक्ष रख रहा है.

Bollywood एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस कोच खुशबू पाटनी ने बिल न पास होने पर दुख जताया है. खुशबू पाटनी ने विरोध दर्ज कराया है कि कब तक सिर्फ महिलाएं ही सहती रहेंगी और अपने अधिकारों से वंचित रहेंगी. खुशबू का कहना है कि सालों से महिलाओं के हक में लाए जा रहे बिल के बारे में सुना, लेकिन इतने साल बीत गए लेकिन बिल लागू नहीं हो पाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सवाल किया कि कितना और इंतजार करना होगा.

उन्होंने लिखा, “कितना और इंतज़ार? कभी जनगणना ने रोका, कभी परिसीमन ने रोका, कभी किसी Political बहस ने रोका. आज तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं हो सका.” उन्होंने आगे लिखा, “सबको पता है 2026 में परिसीमन फ्रीजिंग हट जाएगी, तब भी कोई समाधान नहीं. ये समस्या हमारी है या Political पार्टियों की?? कितने साल और इंतजार करना होगा, 2035 तक. जब पैदा हुई तब सुना था, आज भी सुन ही रही हूं. ऐसा नहीं हो बुढ़ापे में भी सुनती रहूंगी.”

खुशबू पाटनी महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. वे social media के जरिए महिला सुरक्षा की न सिर्फ बात करती हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी देती हैं. उन्होंने अपना खुद का एक सस्ता पेपर स्प्रे भी लॉन्च किया था, जो किसी भी खराब स्थिति में महिलाओं को बचाने में मदद के लिए है. वहीं दूसरी तरफ खुशबू पहली बार रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ में दिख रही हैं. शो जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो चुका है.

पीएस/एएस

Leave a Comment