डीआरआई ने 364 मिलियन टन प्रतिबंधित पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया, 3 करोड़ रुपए आंकी गई कीमत

New Delhi/कच्छ, 5 अगस्त . Pakistan से आयात पर India के लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें Pakistan से आयातित वस्तुओं को तीसरे देशों के माध्यम से गुप्त रूप से भेज कर उनके बारे में गलत जानकारी दी जा रही थी. इस अभियान के परिणामस्वरूप 3 करोड़ रुपए मूल्य की 364 मिलियन टन सूखा खजूर जब्त किया गया, जो Pakistan से आयात किया गया था.

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में डीआरआई के अधिकारियों ने कांडला बंदरगाह पर आयातित 364 मिलियन टन सूखे खजूर से भरे 13 कंटेनरों को जब्त किया, जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए आंकी गई है. जांच में पता चला कि खजूर संयुक्त अरब अमीरात से आया हुआ बताया गया था, जबकि असल में Pakistan से आया था.

जांच से पता चला कि खजूर को पहले Pakistan से Dubai ले जाया गया और फिर उसे दूसरे कंटेनरों में स्थानांतरित करके India निर्यात किया गया. आयातकों पर आरोप है कि उन्होंने Pakistan से आयातित माल के आयात पर लगे India के प्रतिबंध से बचने के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया और खजूर के मूल देश के बारे में गलत जानकारी दी. तदनुसार, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत पूरी खेप जब्त कर ली गई है.

पिछले सप्ताह डीआरआई के अधिकारियों ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर लगभग 1.4 करोड़ रुपए मूल्य के लगभग 14 मिलियन टन Pakistanी गुग्गुल राल के आयात के प्रयास का पर्दाफाश किया था. गुग्गुल राल के इस खेप को सोमालिया से उत्पन्न प्राकृतिक राल के रूप में गलत तरीके से घोषित किया गया था और Dubai के रास्ते भेजा गया था.

India और Pakistan के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाने वाली गुग्गुल राल (कॉमिफोरा राल) प्रजाति को सीआईटीईईएस परिशिष्ट-दो में सूचीबद्ध किया गया है और आईयूसीएन की रेड लिस्ट में इसे ‘अत्यंत संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है. जांच में पता चला कि खेप में गुग्गुल राल थी, जो Pakistan से आई थी और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके इसे दूसरे देश में भेजा गया था. इस साजिश में शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

संशोधित विदेश व्यापार नीति-2023 के अनुसार, Pakistan से उत्पन्न या निर्यात की जाने वाली सभी वस्तुओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन दो अप्रैल 2025 से प्रतिबंधित है. दोनों मामलों में आयात उक्त प्रतिबंध का उल्लंघन पाया गया.

ये सफल अभियान बताते हैं कि तस्करी, सीमा शुल्क धोखाधड़ी और अन्य प्रकार के अवैध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में संलग्न संगठित नेटवर्क की पहचान करने, उन्हें रोकने और समाप्त करने के लिए डीआरआई निरंतर प्रयास कर रहा है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment