बंगाल में गुंडाराज खत्‍म करने के लिए डबल इंजन सरकार आवश्यकः सीएम योगी

उत्तर 24 परगना, 25 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की धरती से तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विकास व गरीब कल्याण के लिए जो पैसा भेजते हैं, वह पैसा टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं. टीएमसी के गुंडों से हिसाब-किताब बराबर करने के लिए बंगाल में डबल इंजन Government आवश्यक है.

उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भाजपा Government लाइए, क्योंकि भाजपा का मतलब सुरक्षा-सुशासन की गारंटी, दलित, वंचित, गरीब, महिलाओं को अधिकार, सम्मान व स्वावलंबन है. भाजपा आएगी तो विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा, India माता को मजबूती प्रदान करने का आधार मिलेगा और बांग्लादेश से घुसपैठ रुकेगी.

Chief Minister Saturday को Union Minister शांतनु ठाकुर की मौजूदगी में बागदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सोमा ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

सीएम ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर टीएमसी चुप है. हिंदुओं के पक्ष में सहानुभूति का एक शब्द नहीं निकलता है. पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान कर नौजवानों, माताओं ने साबित किया है कि बंगाल के अंधकार को समाप्त करना है और टीएमसी मुक्त बंगाल का निर्माण करना है. 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझान बताते हैं कि जब 4 मई को ईवीएम खुलेगी तो बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर भगवा लहराएगा और यहां भाजपा की डबल इंजन Government आएगी.

उन्‍होंने कहा कि भाजपा Government आने की आहट से बौखलाए टीएमसी के गुंडे ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं कि उन्हें कहां जाकर पंचर बनाना है, लेकिन चिंता न कीजिए, 4 मई के बाद इन गुंडों को छिपने का ठिकाना नहीं मिलने वाला है. हमलावर जहां जाएंगे, हम उन्हें वहां से खोज निकालेंगे.

सीएम ने कहा कि कल्चरल व नॉलेज कैपिटल के रूप में विख्यात बंगाल को त्याग व बलिदान, साहस व स्वाभिमान, आध्यात्म और देशभक्ति, कला व साहित्य की धरा के रूप में स्मरण किया जाता है, लेकिन India का ग्रोथ इंजन रहा बंगाल अब पहचान के लिए मोहताज है. यहां नौजवान के लिए रोजगार नहीं है, किसान बदहाल और उद्योग धंधे बंद हैं. यहां टीएमसी का टेरर, माफियाराज व करप्शन है. सरेआम गोहत्या, नौजवानों में निराशा बंगाल के लिए शुभ लक्षण नहीं है. सैंड, लैंड, कैटल माफिया बंगाल की पहचान पर संकट खड़ा कर रहे हैं. वहीं यूपी में डबल इंजन Government ने इन सबसे मुक्ति पा ली है. अब समय आ गया है, जब बंगाल को टीएमसी, कांग्रेस व कम्युनिस्टों के सिंडिकेट से भी मुक्ति मिलेगी.

उन्‍होंंने कहा कि यहां मतुआ समुदाय के लोग भारी संख्या में रहते हैं. 1947 व 1971 में ये India आए थे. कांग्रेस, कम्युनिस्ट व टीएमसी नहीं चाहती थी कि इन्हें India की नागरिकता मिले. संसद में Prime Minister मोदी ने सीएए (सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) लाकर Pakistan, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से विस्थापित हिंदू, बौद्ध, जैन व सिख को India की नागरिकता देने की राह बनाई, तब इन दलों ने विरोध किया था. लेकिन, पीएम मोदी के कारण मतुआ समुदाय गर्व के साथ आगे बढ़कर India के नागरिक के रूप में सुरक्षित महसूस कर रहा है.

सीएम योगी ने बताया कि मैंने बांग्लादेश से विस्थापित हिंदुओं को 12 अप्रैल को लखीमपुर खीरी में नागरिकता व जमीन अधिकार प्रमाण पत्र दिया. हमारे यहां चार जनपद ऐसे हैं, जहां मतुआ समुदाय के लोग और बांग्लादेश से विस्थापित बंगाली परिवार रहते हैं. उन सभी को सीएए के कारण नागरिकता व जमीन का मालिकाना अधिकार दिया जा रहा है. यह कार्य इसलिए हो रहा है, क्योंकि पीएम मोदी ने उनके बारे में सोचा. कांग्रेस, कम्युनिस्ट व टीएमसी के पास यह सोच नहीं थी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment